विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में बारिश से बदला मौसम, कनकनी ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां; घरों में दुबके लोग

Published: Sun, 12 Jan 2025 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2025 08:20 AM (IST)

शनिवार को गाजियाबाद में दिन भर बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

बारिश से बीच बाइक से गुजरते युवक। फोटो- जागरण
बारिश से बीच बाइक से गुजरते युवक। फोटो- जागरण

HighLights

  1. रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
  2. आज भी बादल छाए रह सकते हैं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आकाश में बादलों के डेरा डाल देने पर शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार को बादलों के कारण दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए। शाम में हल्की वर्षा शुरू हुई और देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है।

शुक्रवार शाम से ही आकाश में बादलों ने डेरा डाल दिया था। शनिवार सुबह बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। लोगों को दोपहर में धूप निकलने का इंतजार था, लेकिन एक मिनट के लिए भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शाम के समय धुंध छा गई। सात बजे बूंदाबांदी शुरू हाे गई। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम तापमान कम नहीं हुआ। वर्षा होने के कारण लोगों ने सर्दी अधिक महसूस की।

साहिबाबाद गांव के पास ठंड से बचने की कोशिश करते लोग। फोटो- जागरण

10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

सुबह के समय सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव में हाथ तापते नजर आए। सर्दी में लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली।

कृषि विज्ञानी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। वर्षा फसल के लिए फायदेमंद है। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोयला व ब्लोअर हो सकता है जानलेवा

डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि बंद कमने में कोयला या लकड़ी, ब्लोअर जलाकर न रखे। इससे कार्बन मोनोआक्साइड गैस बनती है। बंद जगह पर लगातार आग जलाने, ब्लोअर या हीटर चलाने के कारण वहां ऑक्सीजन धीरे-धीरे कम हो जाती है। इससे जान जा सकती है।

आगामी सात दिन का तापमान

अधिक तापमान न्यूनतम तापमान
रविवार - 21 08
सोमवार- 20 09
मंगलवार 20 08
बुधवार 19 08
बृहस्पतिवार- 20 08
शुक्रवार 24 11

लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं

जिले के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया। हवा खराब होने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य विभागों के अधिकारी कोई कार्रवाई करते नहीं दिख रहे हैं।

यहां तक कि सड़कों पर पानी का छिड़काव होते हुए भी नहीं दिख रहा है। ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदी लागू हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है। इससे हवा और खराब हो रही है। अगर धूड़ को उड़ने से रोका जाए तो लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।