Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RapidX ट्रेन के टिकट का दाम उद्घाटन से 72 घंटे पहले हो सकता है तय, ऐसे यात्रियों को मिलेगी विशेष रियायत

    By Abhishek SinghEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 03:37 PM (IST)

    RAPIDX Inauguration से 48-72 घंटे पहले टिकट के दाम घोषित कर दिए जाएंगे। अभी टिकट के दाम तय करने के लिए मंथन चल रहा है। यात्री रोजाना रैपिडएक्स ट्रेन म ...और पढ़ें

    उद्घाटन से 72 घंटे पहले तय हो सकते हैं RapidX ट्रेन के टिकट के दाम
    उद्घाटन से 72 घंटे पहले तय हो सकते हैं RapidX ट्रेन के टिकट के दाम

    HighLights

    1. रैपिडएक्स चलने के बाद तेज गति से दौड़ेगा उद्योगों का पहिया
    2. रैपिडएक्स ट्रेन में हैं छह कोच, इनमें से पांच स्टैंडर्ड और एक प्रीमियम

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यात्रियों के लिए रैपिडएक्स ट्रेन (RapidX Train) का परिचालन जल्द शुरू करने की तैयारी है, लेकिन अब तक टिकट के दाम तय नहीं किए गए हैं।

    टिकट के दाम तय करने के लिए मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन से 48-72 घंटे पहले टिकट के दाम घोषित कर दिए जाएंगे।

    रैपिडएक्स ट्रेन में छह कोच हैं। इनमें से पांच स्टैंडर्ड और एक प्रीमियम कोच है। प्रीमियम कोच में सफर करने पर किराया अधिक देना होगा। यात्रियों को टिकट गुलधर और दुहाई स्टेशन पर प्रथम तल पर मिलेगा। वहां पर उनके लिए टिकट मशीन और टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

    रोज यात्रा करने वालों को मिलेगी किराए में रियायत

    टिकट मिलने के बाद दूसरे तल पर जाकर यात्री रैपिडएक्स ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके अलावा जो यात्री रोजाना रैपिडएक्स ट्रेन में सफर करेंगे, उनके लिए टिकट के दाम में छूट की सुविधा भी एनसीआरटीसी द्वारा दी जा सकती है।

    Also Read-

    RapidX Train: पालतू पशु ले जाने पर रोक, स्टेशन पर शराब पीने पर भी प्रतिबंध; यहां जानिए सभी नियम

    रैपिडएक्स चलने के बाद तेज गति से दौड़ेगा उद्योगों का पहिया

    साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन का स्थान औद्योगिक क्षेत्र साइट चार से सटा हुआ है। यहां से आनंद औद्योगिक क्षेत्र दो किलोमीटर, राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र तीन किलोमीटर है। इन सभी औद्योगिक क्षेत्रों में तीन हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां पंजीकृत है।

    मुरादनगर से साहिबाबाद पहुंचने में लगेंगे कितने मिनट?

    औद्योगिक इकाइयों में कारीगर और कामगारों की किल्लत बनी रहती है। किल्लत की एक वजह बस का अधिक किराया भी है। बस से समय भी अधिक लगता है। अब रैपिडएक्स चालू होने से इकाइयों में मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई के गांवों से लोगों को यहां नौकरी करना आसान हो जाएगा। वह महज 10 से 12 मिनट में ही मुरादनगर से साहिबाबाद पहुंच जाएंगे।

    खबरें और भी

    यात्रा भी सस्ती रहेगी। औद्योगिक इकाइयों में कामगार और कारीगरों की किल्लत नहीं रहेगी। इससे उत्पादन में इजाफा होगा। पहले अधिक गति से उद्योगों का पहिया दौड़ेगा।