विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यश दयाल ने यौन शोषण ही नहीं, मुझे मारा-पीटा भी', युवती ने क्रिकेटर पर और क्या-क्या लगाए संगीन आरोप

Published: Mon, 07 Jul 2025 11:13 PM (IST)

गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक युवती ने इंदिरापुरम थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने यश ...और पढ़ें

यश दयाल पर युवती के संगीन आरोप।
यश दयाल पर युवती के संगीन आरोप।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक युवती ने इंदिरापुरम थाने में FIR दर्ज कराई। पीड़िता इंदिरापुरम की रहनेवाली है और उसने यश पर शादी का वादा करके यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया।

पीड़िता का आरोप है कि उन्हें यश दयाल के परिवार वालों ने शादी का भरोसा दिया, इसके बाद यश दयाल ने उनके साथ शारीरिक हिंसा भी की। इस कारण वह डिप्रेशन में भी आ गई और उन्होंने अपने आप को खत्म करने का प्रयास भी किया। उन्होंने अवसाद का उपचार भी कराया।

यश के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही: पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह पांच साल पहले सोशल मीडिया के जरिए यश दयाल के संपर्क में आई थी। शुरुआत में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। यश ने शादी का भरोसा दिलाया और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान यश ने पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद भी दी और उन्हें बेंगलुरु व ऊटी जैसे शहरों में होटल व रिसॉर्ट्स में ले गए। 

पीड़िता ने पुलिस को यश के साथ इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स की चैट सहित कई साक्ष्य सौंपे हैं, जो उनके दावों को मजबूत करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि यश दयाल ने बाद में अन्य युवतियों से संबंध बनाए और उन्हें धोखा दिया। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- RCB प्लेयर यश दयाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज, यौन शोषण का लगा है आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।