Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad : शादी की जिद, माता-पिता को गोली मारने की धमकी... किशोर से तंग आकर किशोरी ने घरवालों को सुनाई आपबीती

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:40 PM (GMT+05:30)

    Ghaziabad साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कालोनी की किशोरी को किशोर परेशान कर रहा है। उसने किशोरी से मारपीट की। शादी करने पर अड़ा है। ...और पढ़ें

    पीड़िता की ओर से शिकायत की गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है।
    पीड़िता की ओर से शिकायत की गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है।

    HighLights

    1. किशोरी से शादी करने पर अड़ा किशोर
    2. गोली मारने की दी धमकी

    साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। Ghaziabad : गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कालोनी की किशोरी को किशोर परेशान कर रहा है। उसने किशोरी से मारपीट की। शादी करने पर अड़ा है। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दे रही है। पीड़िता की ओर से शिकायत की गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है।

    जानें पूरा मामला

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कालोनी में किशोरी परिवार के साथ रहती है। किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मित्र से खड़ी होकर बात कर रही थीं। तभी वहां पर किशोर वहां आया। उसे बुलाया नहीं आने पर माता पिता को गोली मारने की धमकी दी। फिर अलग ले जाकर मारपीट की। उसे घर जाकर स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने किशोर के पिता को काल कर शिकायत की।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: लड़की ने पूर्व दोस्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, घर से निकलना किया मुश्किल

    आरोप है कि शोर ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। वह उन्हें बहुत परेशान कर रहा है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि किशोर को पकड़ लिया है। नियामनुसार कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad Accident : कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, भिड़ंत के बाद भी नहीं रुका शख्स; कुछ दूर तक घसीटा

    खबरें और भी