Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muradnagar: मजदूर को अपनी मजदूरी मांगनी पड़ गई भारी, कुछ लोगों ने राज मिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 10:37 PM (GMT+05:30)

    मुरादनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां पर पाइपलाइन मार्ग के पास मजदूरी मांगने आए कुछ लोगों ने राज मिस्त्री पर धारदार हथियार ...और पढ़ें

    Ghaziabad Crime: मजदूरी मांगी तो राज मिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला। प्रतीकात्मक फोटो
    Ghaziabad Crime: मजदूरी मांगी तो राज मिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में पाइपलाइन मार्ग के निकट मजदूरी के 10 हजार रुपए मांगने पर कुछ लोगों ने राज मिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। हमला करने बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    संजय कुमार करते हैं राज मिस्त्री का काम 

    पुलिस (Ghaziabad Police) मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र में पाइपलाइन मार्ग पर संजय कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय कुमार राज मिस्त्री का काम करते हैं। संजय के अनुसार गत माह उन्होंने पास के मोहल्ले में एक व्यक्ति के भवन निर्माण में काम किया था।

    आरोपियों पर पीड़ित से गाली-गलौज करने का आरोप

    उक्त व्यक्ति पर संजय के 10 हजार रूपये बकाया हैं। सोमवार शाम को संजय उक्त व्यक्ति से अपने बकाया पैसे मांगने के लिए गया था। इस पर आरोपित पीड़ित से गाली-गलौज करने लगा।

    पीड़ित ने शिकायत करके की कार्रवाई की मांग

    पीड़ित ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपित व उसके भाई ने उनके साथ मारपीट की व धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी