विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: गाजियाबाद में उछला अतीक अहमद का नाम, मशीन ऑपरेटर को गोली मारने की धमकी

By vinit Edited By: Geetarjun
Updated: Sat, 02 Mar 2024 11:22 AM (IST)

मुरादनगर के अर्थ मूविंग मशीन ऑपरेटर को माफिया अतीक अहमद के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुरादनगर निवासी अयूब ने कविनगर पुलिस को शिका ...और पढ़ें

अतीक अहमद के नाम पर मशीन ऑपरेटर को धमकी
अतीक अहमद के नाम पर मशीन ऑपरेटर को धमकी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुरादनगर के अर्थ मूविंग मशीन ऑपरेटर को माफिया अतीक अहमद के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुरादनगर निवासी अयूब ने कविनगर पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि कुशलिया निवासी ठेकेदार साजिद ने उनसे बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में काम कराया था। उन्होंने 98 प्रतिशत काम पूरा कर दिया।

ठेकेदार पर उनके एक लाख 63 हजार रुपये हैं। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो ठेकेदार ने उन्हें पहचानने से मना करते हुए कहा कि वह अतीक अहमद का आदमी है। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

अतीक अहमद की बीते साल ही हत्या कर दी गई थी। ऐसे में उसका कोई आदमी गाजियाबाद जनपद में काम कर रहा है इसकी जानकारी नहीं है।