Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Encounter: गोवंशी की हत्या मामले में आरोपी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 10:43 AM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोवंशी की हत्या करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में गोवंशी की हत्या मामले में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
    गाजियाबाद में गोवंशी की हत्या मामले में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

    HighLights

    1. 7 दिन पहले गोविंदपुरम से एक गोवंशी को उठाकर की गई थी हत्या
    2. आरोपियों के कब्जे से 2 तंमचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोवंशी की हत्या करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    देर रात हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपने साथियों के साथ 7 दिन पहले गोविंदपुरम से एक गोवंशी को उठाकर हत्या कर दी थी। 

    जानकारी के मुताबिक, आज मुधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र के बापूधाम मटियाला मोड पर दो बाइकों में सवार व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    कब्जे से 2 तंमचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद

    पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी पहचान जीशान के रूप में की गई है जो नाहल का निवासी है। वहीं, दूसरे बदमाश जावेद थाना मसूरी के नाहल का निवासी है, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 तंमचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को वादी की लिखित तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ गौकशी करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अभियुक्तों को दबोचने क लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।