Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: चार दिन पहले लापता हो गई थी दो बहन, फुसलाकर ले जाने के आरोप में जीजा गिरफ्तार

    By Vikas Verma Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:41 PM (IST)

    गाजियाबाद के एक गांव से लापता दो बहनों को पुलिस ने शनिवार रात सकुशल बरामद कर लिया। जीजा पर उन्हें बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आ ...और पढ़ें

    चार दिन पहले लापता हो गई थी दो बहन, जीजा गिरफ्तार।
    चार दिन पहले लापता हो गई थी दो बहन, जीजा गिरफ्तार।

    HighLights

    1. चार दिन पहले लापता हुई दो बहन बरामद, जीजा गिरफ्तार
    2. पिता की शिकायत पर मुरादनगर पुलिस ने दर्ज किया था मामला

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता दो बहनों को पुलिस ने शनिवार रात सकुशल बरामद कर लिया। जीजा पर उन्हें बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

    लापता किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के व्यक्ति कामगार हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा हैं। दस जनवरी को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। साथ में 14 वर्षीय भतीजी भी गायब हो गई। स्वजन ने आसपास में पता किया। लेकिन जानकारी नहीं मिली। दोस्ती व रिश्तेदारी में पता किया। जब कहीं से भी पता नहीं चला तो स्वजन ने थाने में शिकायत दी।

    ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन के चलते प्रॉपर्टी में बूम, तीन महीने में बिके इतने फ्लैट

    बहनों को ढूंढ़ने के लिए दो टीम हुई थी गठन

    मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल दो टीमों का गठन किया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुनेअल इनपुट की मदद से पुलिस ने शनिवार रात दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित जीजा जावेद उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों किशोरियों के बयान दर्ज करा दिये हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad School Closed: शीतलहर और कोहरे को लेकर 12वीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

    खबरें और भी