Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, गाजियाबाद के सुनील शर्मा को मिली जगह

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:25 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। कैबिनेट विस्तार में साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस तर ...और पढ़ें

    साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
    साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। राजभवन में साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। सुनील शर्मा के अलावा ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और आरएलडी के विधायक अनिल कुमार को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 

    राजनीति के जानकारों की माने तो योगी मंत्रिमंडल में सुनील शर्मा को मंत्री बनाकर भाजपा ब्राह्मणों को साधने की कोशिश करेगी। इस कदम का फायदा पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मिलेगा। 

    2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने साहिबाबाद विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 386 वोटों से सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया था।