विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद की सोसायटी में छठी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, 10 साल से तनाव में थी महिला

By Edited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 22 Sep 2023 03:48 PM (IST)

साहिबाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार की एक सोसायटी की छठी मंजिल से कूदकर एक महिला ने ...और पढ़ें

गाजियाबाद की सोसायटी में छठी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान।
गाजियाबाद की सोसायटी में छठी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान।

HighLights

  1. महिला ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
  2. 10 साल से अवसाद से ग्रस्त थी महिला
  3. कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार का मामला

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार की एक सोसायटी की छठी मंजिल से कूदकर एक महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। सोसायटी के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, वैशाली सेक्टर चार की एक सोसायटी में प्रथम तल पर एक महिला माता पिता के साथ रहती थी। वह 10 साल से तुलाकशुदा थीं। शुक्रवार को महिला ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

10 साल से तनाव में थी महिला

सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि महिला 10 साल से अवसाद ग्रस्त थी। सुबह आसपास के लोगों ने टहलते हुए देखा था।स्वजन की ओर से पुलिस को कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद की सोसाइटी में विद्युत रिचार्ज के नाम पर करोड़ों का घोटाला, रिपोर्ट दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।