यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Crime: शादी के तुरंत बाद ससुराल में महिला के साथ उत्पीड़न, छह बार हुआ गर्भपात; केस दर्ज
गाजियाबाद के कोतवाली थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति जेठ और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल में उसको दहेज के लिए मानसिक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति, जेठ और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल में उसको दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिस कारण छह बार उसका गर्भपात हो चुका है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नई दिल्ली में रहने वाले युवक से वर्ष 2016 में हुई थी, शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाता है, जब वह गर्भवती हुई तो पति ने प्रताड़ित किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
ससुराल नहीं जाने पर झगड़ा
16 दिसंबर 2023 को महिला को उसके तबीयत खराब होने उसके मायके में छोड़ दिया गया, जब वह अस्पताल में भर्ती हुई तो वहां पर महिला के ससुराल वाले आए और साथ चलने का दबाव बनाने लगे। महिला ने कहा कि वह अभी ससुराल जाने की स्थिति में नहीं है तो उसके साथ झगड़ा करने लगे।
महिला के पिता के कार पर पथराव
आरोप है कि महिला के पिता की कार के ऊपर पथराव भी उसके पति ने करवाया है। महिला का कहना है कि यदि उसके और उसके परिवार के साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उसका पति, जेठ और सास होगी। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।