Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, कार्ड से टिकट लेने पर किराए में मिलेगी भारी छूट

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 09:42 AM (IST)

    जिले में 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी तक इन बसों में कैश देकर ही टिकट लिया जा सकता था। अब नगर ने विकास विभाग उत्तर प्रदेश में इसमें बदलाव क ...और पढ़ें

    Ghaziabad: ई-बसों में कार्ड से टिकट लेने पर किराए में मिलेगी भारी छूट
    Ghaziabad: ई-बसों में कार्ड से टिकट लेने पर किराए में मिलेगी भारी छूट

    HighLights

    1. ई-बसों में वन यूपी-वन कार्ड की सुविधा हुई शुरू
    2. जिले में वर्तमान में 50 ई-बसों का किया, 150 बसें अभी और आनी हैं

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ई-बसों में सफर करने वाल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब ई-बसों में कामन मोबिलिटी कार्ड से टिकट लेने वाले यात्रियों को किराए में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। यह कार्ड यात्री को चालक-परिचालकों से निश्शुल्क मिलेगा।

    जिले में 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी तक इन बसों में कैश देकर ही टिकट लिया जा सकता था। अब नगर ने विकास विभाग उत्तर प्रदेश में इसमें बदलाव किया गया है। ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए वन यूपी-वन कार्ड (कामन मोबिलिटी कार्ड) की शुरुआत की गई है।

    इस कार्ड का उपयोग जिले के अलावा उत्तर प्रदेश में कहीं भी ई-बस से यात्रा करते समय ले सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्री अगर कार्ड से टिकट लेगा तो उसे दस फीसदी की छूट मिलेगी। अगर वह कैश देकर टिकट लेगा तो उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा। यात्री को पूरा किराया देना होगा।

    इसका उद्देश्य कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना है। अभी तक कार्ड की सुविधा केवल मेट्रो में ही थी। हालांकि मेट्रो में कोई छूट नहीं दी जाती है। यात्री को हर यात्रा पर पूरा किराया देना होता है। ई-बसों में ऐसा नहीं होगा। यात्री को टिकट लेते समय ही 10 फीसदी की छूट मिल जाएगी।

    खबरें और भी

    एक दिन में 150 से अधिक यात्रियों ने लिए कार्ड

    ई-बसों में सफर करने के लिए बुधवार को करीब 150 यात्रियों ने कार्ड खरीदा है। बसों में कार्ड के बारे में यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। परिचालक जब यात्री की सीट पर टिकट देने जाएंगे तो उन्हें इससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। छूट मिलेगी तो लोग कार्ड के प्राथमिकता देंगे।

    सात हजार यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा मिलेगा लाभ 

    ई-बसों से रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इनमें से सात हजार यात्री ऐसे हैं जो इन बसों से रोजाना सफर करते हैं। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

    कैश व कार्ड से मिलने वाले टिकट में इतने रुपये का रहेगा अंतर

    मार्ग                              किमी     कैश      टिकट कार्ड से

    पुराना बस अड्डे से लोनी       20         40         36

    पुराना बस अड्डे से मंडोला    28          45       40.50

    दिलशाद गार्डन से मसूरी      23          40         36

    कौशांबी से गोविंदपुरी            38         55       49.50

    कौशांबी से दादरी               29            45       40.50

    कौशांबी से गोविंदपुरम         21            40        36

    कौशांबी से एएलटी सेंटर      17             35      31.50

    कौशांबी से कन्नौजा             27              45      40.50

    कार्ड से टिकट लेने से यात्रियों को कई तरह से लाभ मिलेगा। उन्हें हर यात्रा पर किराए में छूट मिलेगी। इससे रोजाना सफर करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

    -ज्योति सक्सेना, प्रभारी, गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड।