यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Crime: दो शख्स ने बाइक सवार युवक को पहले कहा नमस्ते, फिर मारा चाकू; पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बाइक पर दोस्त के साथ घर जा रहे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को चाकू मारने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बाइक पर दोस्त के साथ घर जा रहे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को चाकू मारने वाला उसका परिचित है। दोनों में कुछ समय पहले किसी बात पर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात दोनों ने आपस में एक दूसरे को नमस्ते किया। फिर आरोपित ने चाकू मार दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपित गिरफ्तार किए हैं।
बहरामपुर में रहने वाले राजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिस्त्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह अपने दोस्त सचिन के साथ चार मूर्ति की तरफ से घर जा रहे थे। मुखिया फार्म हाउस के पास उन्हें रिंकू पुत्र इंदर और अरुण पुत्र अशोक मिले। राजा को रोक दोनों ने नमस्ते किया फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल राजा जमीन पर गिर गए इसी बीच आरोपित फरार हो गए।
नमस्ते कहने के बाद मारा चाकू
राजा की पत्नी रेनू का कहना है कि पहले दोनों हमलावरों ने नमस्ते किया था। उसके बाद चाकू से वार कर दिए। उनके पति को पहले जिला एमएमजी अस्पताल भर्ती कराया गया उसके बाद जीटीबी रेफर किया गया। शुक्रवार को उनके पति घर आ गए। इस मामले में एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है घायल की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिये गए हैं।

