गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल में सात साल की बच्ची की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई, जिसमें दुष्कर्म की आशंका है। ...और पढ़ें
-1783742867379_m.webp)
इसी निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में बच्ची का शव मिला है। जागरण
HighLights
गाजियाबाद मॉल में सात साल की बच्ची की हत्या।
हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी।
पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन मॉल में एक सात साल की बच्ची की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। इस मामले में पुलिस अभी दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
बच्ची के माता-पिता निर्माणाधीन मॉल में ही कामगार हैं। कल शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसे अंतिम बार देखा गया था। उसके बाद बच्ची का कुछ पता नहीं चला। रात 10 बजे तक बच्ची जब वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
रात में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
बताया कि रात एक बजे पुलिस को बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी गई। इसके बाद रात में ही निर्माणाधीन मॉल में ही बच्ची का शव लहूलुहान हालत में बरामद हुआ है।
परिजनों के अनुसार, बच्ची का शव निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला है। उनका आरोप है कि बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।
-1783742879157.jpg)
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। मामले में दो संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।