विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘आई लव यू मां-पापा...पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पा रही’, 10वीं छात्रा ने सिर्द्धाथम सोसायटी में छलांग लगाकर दी जान

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 10:07 PM (IST)

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसायटी में मंगलवार शाम एक 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट की 15वीं मंजिल ...और पढ़ें

जान देने से सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि वह इसके लिए किसी को दोष नहीं दे रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

जान देने से सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि वह इसके लिए किसी को दोष नहीं दे रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत।

  2. मृतका की पहचान 16 वर्षीय शनाया बिष्ट के रूप में हुई।

  3. पुलिस गौर सिद्धार्थम सोसायटी में मामले की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसायटी में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे 16 वर्षीय छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से किशोरी का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पढ़ाई के दबाव को यह कदम उठाने की वजह बताया है। किशोरी प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी।

कक्षा 10 की छात्रा थी मृतका

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे डायल-112 के माध्यम से गौर सिद्धार्थम सोसायटी में किशोरी के 15वीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान गौर सिद्धार्थम निवासी 16 वर्षीय शनाया बिष्ट के रूप में हुई। शनाया प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी।

मां की बिगड़ गई तबीयत

स्वजन के अनुसार मंगलवार शाम उसने पिता के लिए चावल बनाए और उन्हें चाय भी पिलाई थी। उसके पिता फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं। परिवार में उसकी एक छोटी बहन भी है। घटना की जानकारी मिलने पर मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्रताप विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

'आई लव यू मां-पापा'

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि वह पढ़ाई के दबाव को नहीं झेल पा रही है। उसने इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया और माता-पिता के प्रति प्रेम जताया। पुलिस नोट की जांच के साथ छात्रा की पढ़ाई और उससे जुड़े दबाव के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

"सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिवार से भी जानकारी ली जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

-धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 26,384 वाहनों पर ईंधन का संकट, नो पीयूसीसी नो फ्यूल का ट्रायल शुरू; लगने लगीं कतारें