विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC के नए एंटी-डिस्क्रिमिनेशन नियमों का विरोध तेज, मोदीनगर तहसील पर सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

Updated: Wed, 28 Jan 2026 04:02 PM (IST)

मोदीनगर तहसील पर सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इन नियमों को 'काले नियम' बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी ...और पढ़ें

एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग। जागरण

एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को मोदीनगर तहसील पर सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार हंगामा किया। सरकार के जमकर नारेबाजी की। लोगों ने इसे काले नियम बताये। नियमों में बदलाव नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

राष्ट्रपति को नामांकित एक ज्ञापन तहसीलदार रजत सिंह को दिया। तहसीलदार ने उनकी मांग शासन स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया।

सुबह करीब 11 बजे सवर्ण समाज के बड़ी संख्या में लोग मोदीनगर तहसील पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर खूब नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि सरकार का यह नियम सवर्ण समाज के विरोध में है।

यह भी पढ़ें- महिला कमांडो की लव मैरिज का खौफनाक अंत, दो साल पहले रक्षा मंत्रालय के क्लर्क से रचाई थी शादी; क्या है पूरा मामला?

सवर्ण समाज को दबाने का आरोप

नियमों से सवर्ण समाज के लोगाें को दबाने का सरकार काम कर रही है। यह तानाशाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। लोगों ने कहा कि वे किसी जाति या वर्ग के विरोधी नहीं है। लेकिन सरकार को इस तरह की नीतियां तै यार करनी चाहिए, जिससे सभी को समान अवसर मिले।

लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर प्राथमिकता मिले। करीब एक घंटे तक लोग तहसील पर रहे। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, मनीष, रवि राघव, मोहित कुमार, विनीत शर्मा, बीके शर्मा, अमित शर्मा, विनय शर्मा, विनीत शर्मा, सोमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद, बूंदाबांदी का नहीं दिखा असर