विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी; बस पूरा करनी होगा ये काम

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:37 PM (IST)

गाजियाबाद में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी दीपावली (अक्टूबर-दिसंबर) और होली (जनवरी-मार्च) के दौरान एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त में रिफिल करवा सकते हैं।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा फ्री सिलिंडर। फोटो: आर्काइव

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा फ्री सिलिंडर। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उज्जवला योजना के लाभार्थी दीपावली के पर्व के मद्देनजर दिसंबर माह तक एक सिलिंडर में निश्शुल्क गैस रिफिल करवा सकते हैं। होली पर्व के मद्देनजर उनको जनवरी से मार्च के बीच एक सिलिंडर में निश्शुल्क गैस रिफिल कराने की सुविधा मिलेगी।

जिले में 1.10 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थी हैंं। इन लाभार्थियों को होली व दीपावली के अवसर पर एक-एक सिलिंडर में निश्शुल्क गैस रिफिल करके दी जाती है।

दीपावली पर्व के मद्देनजर अक्टूबर से दिसंबर माह तक निश्शुल्क गैस रिफिल करके दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में उज्जवला योजना के लगभग दस हजार लाभार्थी ऐसे हैं।

जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराई है। जिन लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराया है, उनको निश्शुल्क गैस रिफिल का लाभ लेने के लिए पहले ई-केवाइसी करानी अनिवार्य है।

नए कनेक्शन मिल नहीं रही, आज होगी बैठक

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन अभी नहीं दिए जा रहे हैं, नए कनेक्शन देने पर गैस कंपनियों ने अभी रोक लगा रखी है।

लोगों को नए कनेक्शन जल्द ही मिलने शुरू हो सकें, इसके संबंध में बुधवार को गैर कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सीएचसी-पीएचसी पर लगेंगे टेली हेल्थ कियोस्क, जांच हुई आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।