Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरीश राणा के परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपये, सीएम योगी ने आर्थिक सहायता को दी मंजूरी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार हरीश राणा के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी स्वीकृति दे दी है। ...और पढ़ें

    राजनगर एक्सटेंशन स्थित आवास पर बेटे हरीश की देखरेख करते पिता अशोक राणा व माता निर्मला देवी। जागरण आर्काइव

    राजनगर एक्सटेंशन स्थित आवास पर बेटे हरीश की देखरेख करते पिता अशोक राणा व माता निर्मला देवी। जागरण आर्काइव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। हरीश राणा के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति दे दी है।

    हरीश राणा के कोमा में होने और कई वर्षाें से उनकी हालत में सुधार न होने पर परिवार ने हरीश की इच्छा मृ़त्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी थी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा की इच्छा मृत्यु के लिए अनुमति दे दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम रविंद्र कुमार माँदड़ ने हरीश राणा के परिवार से राज एम्पायर सोसायटी में जाकर मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

    Ghaziabad Khabar - 2026-03-12T233128.419

    हरीश राणा की 4586 दिन तक सेवा करने में माता-पिता के साथ उनके छोटे भाई भी जुटे रहे।

    बुधवार को जन सहयोग से पीड़ित परिवार को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने के लिए इलाज में हुए खर्च का ब्यौरा देते हुए जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भेजा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को देने की संस्तुति कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Exclusive: हरीश राणा केस जीतने वाले वकील की जुबानी; सुप्रीम कोर्ट में कैसे लड़ी 'सम्मान से मरने' की लंबी जंग?

    यह भी पढ़ें- हरीश राणा को इच्छामृत्यु: परिवार पर पहाड़ की तरह गुजरे 4586 दिन, लक्ष्मण की तरह भाई की सेवा में लगे रहे आशीष