विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मेरठ रोड पर UP पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, CM योगी के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी

By Vikas vermaEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 05 Nov 2026 11:51 AM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार यूपी पुलिस के सिपाही प्रभात ...और पढ़ें

गाजियाबाद में सड़क हादसे में सिपाही की मौत। जागरण

गाजियाबाद में सड़क हादसे में सिपाही की मौत। जागरण

HighLights

  1. मोदीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत।

  2. मृतक सिपाही प्रभात शर्मा गाजियाबाद में रेडियो ऑपरेटर थे।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुवार सुबह गोविंदपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की टक्कर हुई, जिसमें यूपी पुलिस के सिपाही प्रभात शर्मा (29 वर्ष) की मौत हो गई।

प्रभात मूलरूप से मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी के रहने वाले थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी गाजियाबाद पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर पद पर चल रही थी। 2025 में ही यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.31.57

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर उनकी ड्यूटी गाजियाबाद में लगी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। आरोपी चालक की पुलिस तलाश में जुटी है।

 

खबर को अपडेट किया जा रहा है-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।