विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में ट्रेन में लावारिस ट्रॉली बैग से 8.126 किलो गांजा बरामद, बैग का कोई दावेदार नहीं आया सामने

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 01:20 PM (IST)

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से लावारिस ट्रॉली बैग में 8.126 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत ...और पढ़ें

गाजीपुर ट्रेन में लावारिस बैग से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई।

गाजीपुर ट्रेन में लावारिस बैग से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई।

HighLights

  1. गाजीपुर ट्रेन में लावारिस बैग से गांजा मिला।

  2. 8.126 किलोग्राम गांजे की कीमत 4 लाख रुपये।

  3. आरपीएफ-जीआरपी ने संयुक्त रूप से गांजा जब्त किया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम ट्रेन में लावारिस हालत में मिले ट्रॉली बैग से 8.126 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त जांच के दौरान मिले गांजे की कीमत 4,06,300 रुपये आंकी गई है। बैग का कोई दावेदार सामने नहीं आया, जिसके बाद जीआरपी ने गांजे को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ऑपरेशन नारकोस के तहत हुई कार्रवाई
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15933 के कोच संख्या बी-6 में बर्थ नंबर 27 के नीचे एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ के उप निरीक्षक विक्रम और महिला हेड कांस्टेबल बिंदु कुमारी गौड़ प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। इसी दौरान जीआरपी के उप निरीक्षक पवन कुमार भी हमराहियों के साथ वहां पहुंच गए।

बैग खोलने पर मिला गांजा
ट्रेन के शाम 7:53 बजे प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संबंधित कोच की जांच की। बर्थ के नीचे पीले रंग का ट्रॉली बैग मिला। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद बैग को उतारकर खोला गया तो उसमें गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर गांजे का वजन 8.126 किलोग्राम निकला। जीआरपी ने रात 8:25 बजे बरामदगी मेमो तैयार कर गांजे को कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।