विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय सांकृत हाउस अरेस्ट, जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम स्थगित

Published: Sun, 11 Jan 2026 04:11 PM (IST)

गाजीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय सांकृत को पुलिस ने उनके हरिहरपुर ...और पढ़ें

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय हाउस अरेस्ट।

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय हाउस अरेस्ट।

HighLights

  1. आनंद राय सांकृत को गाजीपुर में पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।

  2. मनरेगा अधिनियम संशोधन के खिलाफ होने वाला प्रदर्शन स्थगित।

  3. राय ने कहा, आंदोलन दमनकारी नीतियों के बावजूद जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय सांकृत को पुलिस ने रविवार को हरिहरपुर आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। आनंद राय के हाउस अरेस्ट से जिला मुख्यालय पर आज आयोजित कार्यक्रम स्थगित हो गया।

केंद्र सरकार की ओर मनरेगा अधिनियम में संशोधन कर उसे अब वीबी जी राम जी कर दिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चला रही है। शनिवार को इस आंदोलन की पूरी रूप रेखा आनंद राय ने मीडिया के समक्ष रखा था।

आंदोलन के क्रम में आज जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आनंद राय सांकृत के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक सैकड़ों मनरेगा मजदूरों के साथ मौन बैठकर उपवास रखने का कार्यक्रम था।

दिन में करीब 10 बजे जब तक आनंद राय अपने घर से जिला मुख्यालय के लिए निकलते इसी बीच कोतवाली मुहम्मदाबाद से दो पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर न जाने की अधिकारियों की ओर से दिए गये निर्देश की जानकारी दी। बताया कि उनकी ड्यूटी यहां लगाई गयी है।

इसकी जानकारी होते ही ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार दूबे, अनुज कुमार राय, विजय कुमार राय, राजकपूर रावत, सत्यनारायण राय पहुंचे और वहीं पर बैठ गये। आनंद राय सांकृत ने कहा कि सरकार कितना भी दमनकारी नीति अपना लें, उनका आंदोलन व संघर्ष जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।