गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेब लदा ट्रक पलटा, सैकड़ों पेटियां बिखरीं तो लूटने वालों की लगी भीड़
गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेब से भरा एक ट्रक सामने के वाहन को बचाने के प्रयास में पलट गया। ...और पढ़ें

गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा सेब लदा ट्रक, बिखरे सेब लूटने उमड़ी भीड़।
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेब लदा ट्रक पलटा।
सामने के वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ।
सैकड़ों सेब सड़क पर बिखरे, लोग लूटने पहुंचे।
जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 295 किलोमीटर के पास हैदरगंज गांव के समीप बुधवार को सामने जा रहे वाहन को बचाने के प्रयास में सेब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गोलंबर के पास पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सेब की कई पेटियां फट गईं और बड़ी मात्रा में सेब सड़क किनारे गड्ढों में बिखर गया। हादसे में चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी ट्रक चालक यशीर ने बताया कि वह करीब एक हजार पेटी सेब लादकर पटना जा रहा था। मरदह क्षेत्र में सामने जा रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से काफी संख्या में सेब की पेटियां फट गईं, जिससे सेब बिखरने के साथ ही भारी नुकसान हुआ।
हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने की कार्रवाई की। एक्सप्रेसवे के बगल स्थित गड्ढों में सैकड़ों पेटी सेब बिखरा पड़ा रहा। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना में चालक यशीर और सहचालक फैजान को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि काफी लोग सेब उठा भी ले गए
