Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 83 का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को संब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी गाजीपुर में 692 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास।

    2. मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में 50 हजार लोगों की जनसभा।

    3. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने की ब्रीफिंग।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी समिति के मैदान में जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 692 करोड़ की लागत से 83 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 185 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता तैयारी की गई है।

    ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा गया। कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं कुशलता और संवेदनशीलता के साथ पूरी कराई जाएं।

    मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    समय कार्यक्रम / विवरण
    10:05 बजे वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर से प्रस्थान
    10:25 बजे मुहम्मदाबाद मंडी ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर आगमन
    10:25 बजे हेलीपैड से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान
    10:30 बजे मुहम्मदाबाद मंडी ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर आगमन
    10:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे
    11:30 बजे से 11:45 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
    11:45 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा हेलीपैड के लिए प्रस्थान
    11:50 बजे मुहम्मदाबाद मंडी ग्राउंड हेलीपैड पर आगमन
    11:50 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान

    इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण (83 कार्य)

    मुहम्मदाबाद 10 कार्य 5,115.54 लाख
    जखनियां 13 कार्य 2,622.03 लाख
    सदर 18 कार्य 20,758.83 लाख
    सेवराई 10 कार्य 4,358.21 लाख
    जमानियां 14 कार्य 10,928.91 लाख
    गाजीपुर 9 कार्य 1,112.56 लाख
    जंगीपुर 9 कार्य 4,363.86 लाख
    कुल 83 कार्य 49,259.94 लाख

    इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास (185 कार्य)

    मुहम्मदाबाद 17 कार्य 1,658.57 लाख
    जखनियां 27 कार्य 1,533.25 लाख
    सदर 45 कार्य 8,859.49 लाख
    सेवराई 31 कार्य 2,217.78 लाख
    जमानियां 39 कार्य 3,881.12 लाख
    गाजीपुर 15 कार्य 831.77 लाख
    जंगीपुर 11 कार्य 932.90 लाख
    कुल 185 कार्य 19,914.88 लाख

    जर्मन हैंगिंग टेंट में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को नगर के युसूफपुर मंडी समिति परिसर में आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सड़क की मरम्मत, हेलीपैड निर्माण आदि कार्य किए गए। मुख्यमंत्री की जनसभा कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगिंग टेंट लगाया गया है।

    मंडी समिति की काफी दिनों से खराब पड़ी सड़कों का पिचिंग कराया गया। हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के जाने के लिए रास्ता निर्माण कराया गया। 500 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर दो दिनों में पूरे परिसर की साफ सफाई कराई गई।

    लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनपद के अलावा दूसरे जनपदों से वाटर टैंकर मंगाए गए हैं। वहीं मोबाइल टायलेट की व्यवस्था कराई गई है।