Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में सूर्य कुमार यादव की पहल पर उनके गांव हथौड़ा में क्रिकेट एकेडमी की तैयारी तेज, एसडीएम ने लिया जायजा

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 22 Feb 2026 05:25 PM (IST)

    गाजीपुर के हथौड़ा गांव में सूर्यकुमार यादव के नाम पर क्रिकेट एकेडमी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने प्रस्तावित स्थल क ...और पढ़ें

    गाजीपुर: सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में क्रिकेट एकेडमी निर्माण की पहल तेज।

    गाजीपुर: सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में क्रिकेट एकेडमी निर्माण की पहल तेज।

    HighLights

    1. एसडीएम ने हथौड़ा गांव में एकेडमी स्थल का निरीक्षण किया।

    2. स्थानीय युवाओं को उच्चस्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    3. सीएम योगी ने एकेडमी स्थापना का आश्वासन दिया है।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए हर मैच में नए कीर्तिमान गढ़ रहे सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में क्रिकेट एकेडमी निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सैदपुर ने हथौड़ा गांव पहुंचकर प्रस्तावित एकेडमी स्थल का निरीक्षण किया और गांव तक प्रस्तावित सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय सुविधाओं, पहुंच मार्ग और भूमि की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।

    सूर्यकुमार के पिता अशोक यादव ने गांव पहुंचकर टीम इंडिया को विश्वकप जीतने की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने बताया कि यूपी के खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हथौड़ा में एकेडमी स्थापना और बुनियादी सुविधाओं के विकास का आश्वासन दिया है, जिससे गांव में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

    इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जाएगा, बल्कि यह क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देगा। एकेडमी के निर्माण से गांव के बच्चों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

    एसडीएम ने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से गांव के बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी सहयोग की अपील की, ताकि इस परियोजना को सफल बनाया जा सके।

    हथौड़ा गांव में क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की दिशा में उठाए गए कदम न केवल खेल के प्रति स्थानीय युवाओं की रुचि को बढ़ाएंगे, बल्कि उन्हें एक बेहतर भविष्य की ओर भी अग्रसर करेंगे। इस पहल से क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार होगा।

    खबरें और भी