गाजीपुर में फाइनेंस कंपनी के आफिस में कर्मचारी का फंंदे पर लटका मिला शव, पुलिस संदिग्ध मामले की जांच में जुटी
गाजीपुर के बहरियाबाद में बिनयना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी इंद्रजीत यादव ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जां ...और पढ़ें

गाजीपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव पुलिस जांच में जुटी।
HighLights
गाजीपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी इंद्रजीत यादव ने की आत्महत्या।
सुबह 7 बजे कंपनी कार्यालय में फांसी पर लटका मिला शव।
पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बहरियाबाद के रायपुर बाजार स्थित बिनयना फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के कर्मचारी इंद्रजीत यादव (30) ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कम्पनी राजापुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव के रायपुर बाजार स्थित मकान के दूसरे तल पर संचालित है। इंद्रजीत ने सुबह लगभग 7 बजे पंखे के लिए लगे हुक में रस्सी से फांसी लगाई।
उसका एक अन्य साथी धर्मेंद्र यादव, जो कम्पनी का प्रबंधक है, उस समय शौच के लिए नीचे गया हुआ था। जब वह वापस आया, तो इंद्रजीत का शव देखकर दंग रह गया और उसने आस-पास के लोगों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक युवक और उसका साथी दोनों बहरियाबाद के राजापुर गांव के निवासी हैं।
प्रबंधक धर्मेंद्र यादव के अनुसार, बुधवार की रात दोनों युवक मृतक के पट्टीदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। खाना खाकर लौटने के बाद वे सो गए थे। घटना के संदर्भ में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इंद्रजीत का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था, जबकि नीचे रखी मेज पर उसका पैर मुड़ा हुआ था, जो जांच का विषय है।
धर्मेंद्र यादव सैदपुर के बड़िहारी गांव का निवासी है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और स्थानीय लोग इस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंद्रजीत एक शांत स्वभाव का युवक था और उसके आत्महत्या करने के पीछे के कारणों को समझना मुश्किल है।