विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghazipur News: RPF के दो जवानों की हत्या मामले में चार शराब तस्कर गिरफ्तार, पुल‍िस की गोली लगने से एक घायल

Published: Tue, 27 Aug 2024 03:45 PM (IST)

गाजीपुर में आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर शव गहमर क्षेत्र के बकैनिया में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन किनारे फेंकने ...और पढ़ें

आरपीएफ जवान मो़हम्मद जावेद व प्रदीप कुमार।- फाइल फोटो
आरपीएफ जवान मो़हम्मद जावेद व प्रदीप कुमार।- फाइल फोटो

HighLights

  1. पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों की हुई थी हत्‍या
  2. पुलिस ने चार शराब तस्करों को क‍िया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। एक सप्ताह पहले पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर शव गहमर क्षेत्र के बकैनिया में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर जवानों के पर्स व मोबाइल बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपित ने उप निरीक्षक सुरेश मौर्य को धक्का देकर उनके सरकारी पिस्टल छीन कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

19-20 अगस्त की रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान दिलदारनगर थाना के देवैथा निवासी मो. जावेद और बिहार के आरा भोजपुर जनपद के करारी थाना के करका निवासी प्रमोद कुमार बाड़मेर-गोवाहाटी एक्सप्रेस से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे। ट्रेन में सवार होने के चंद घंटे बाद ही उनकी नृशंस तरीके से हत्या कर शवों को दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर बकैनिया गांव के समीप आठ सौ मीटर के फासले पर अप व डाउन लाइन में फेंक दिया गया। एक का शव पूरी तरह से नग्न था। पैर में सिर्फ मोजा था। दोनों के सिर, पीठ, कोहनी पर चोट के निशान थे।

ब‍िहार से हुई मुख्‍य शराब तस्‍कर प्रेमचंद सह‍ित चार की ग‍िरफ्तारी   

हत्याकांड की जांच में जनपद पुलिस के अलावा जीआरपी पीडीडीयू लगी थी। काफी हाथ पैर मारने के बाद पुलिस ने सफलता न मिलते देख नोएडा की एसटीएफ की मदद ली। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने घटना में संलिप्त बिहार के अलग-अलग स्थानों से मुख्य शराब तस्कर प्रेमचंद सहित चार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन चेनपुलिंग कर तस्करों ने एसी कोच के बी-3 में शराब चढ़ाई।

तस्‍करों ने दोनों जवानों की कर दी थी हत्‍या 

इसको लेकर आरपीएफ जवान जावेद ने विरोध किया। इसके बाद तस्करों ने दोनों जवानों की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक किनारे बैकनिया में फेंक दिया। सोमवार की रात पुलिस प्रेमचंद्र को दोनों जवानों के मोबाइल व अन्य सामानों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर ले गई। आरोप है कि शराब तस्कर प्रेमचंद्र उप निरीक्षक सुरेश मौर्य की पिस्टल लेकर फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसका भदौरा सीएचसी पर उपचार कराया गया।

यह हुए गिरफ्तार

1.प्रेमचंद पुत्र वीरेंद्र वर्मा निवासी भगवतीपुर वजीतपुर बिहार

2.विनय कुमार पुत्र राजू प्रसाद निवासी वार्ड नंबर1 खगौल रोड नियर बिस्कुट फैक्ट्री विकास कालोनी फुलवारी शरीफ पटना बिहार

3.पंकज कुमार पुत्र सालिक राम गिरि निवासी म.न..88/बी निउरा कालोनी बीनापुर खमखगौल दानापुर बिहार

पुर

4.विलेन्द्र कुमार पुत्र स्व, महेंद्र चौधरी निवासी उसरी बाजार शाह पटना बिहार

यह भी पढ़ें: Ghazipur News: चेन पुलिंग के बाद सवार हुई ‘मौत’, RPF जवानों के साथ 18 मिनट हत्यारों ने खेला खूनी खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।