Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में गैस सिलेंडर बदलते समय लगी आग, 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 11:24 AM (GMT+05:30)

    गाजीपुर में सिलेंडर बदलते समय अचानक आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पु ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गाजीपुर में सिलेंडर बदलते समय आग

    2. तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

    3. पुलिस कर रही है मामले की जांच

    जागरण संवाददाता, बहरियाबाद (गाजीपुर)। मिर्जापुर (सिधारी) गांव निवासी राममिलन यादव के घर रविवार की रात गैस सिलेंडर बदलते समय बगल में जल रहे चूल्हे से अचानक आग लग जाने से सुनीता (45) पत्नी राममिलन, पीयूष यादव (16) पुत्र अनिल यादव व रविकांत यादव (18) पुत्र राममिलन यादव आग की लपट से गम्भीर रूप झुलस गये।

    आनन-फानन में स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गये। जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। आग लगने से घर का काफी सामान जल गया। दरवाजे से सटकर रखे धान के बोझ में भी आग लग गई। जिससे सैकड़ों धान का बोझ राख हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।