विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में हुई पहचान, फिर शादी का वादा कर किया दुष्कर्म; गाजीपुर में सिपाही की शर्मनाक करतूत

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:53 PM (GMT+05:30)

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में हुई मुलाकात के बाद एक सिपाही ने 17 वर्षीय किशोरी का शारीरिक शोषण किया और आपत्तिजनक वीडियो ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सिपाही ने ट्रेन में मिली किशोरी का शारीरिक शोषण किया।

  2. आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप।

  3. शादी तय होने पर विवाद बढ़ा, मामला पुलिस तक पहुंचा।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। करीब छह माह पहले हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में हुई मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत और फिर मेलजोल में बदल गई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक लखनऊ से लौटते समय उसकी मुलाकात गहमर थाने में तैनात कांस्टेबल मोहित यादव से हुई थी। बातचीत के दौरान सिपाही ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और मोबाइल नंबर देकर संपर्क बनाए रखा।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी जो साथ घूमने-फिरने तक पहुंच गई। साथ घुमते-घुमते सिपाही ने किशोरी को शादी का भरोसा देकर उसका कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया। उसी दौरान कांस्टेबल ने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो भी तैयार कर लिया।

इसी तस्वीरों व वीडियों के सहारे अब सिपाही उसे अपने दोस्तों से मिलने के लिए भेजना प्रारंभ कर दिया। किशोरी के अनुसार इसके पीछे भी शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग की साजिश थी। जब किशोरी को यह महसूस हुआ कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है तो उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी। इसी बीच किशोरी को सिपाही की शादी तय होने की बात पता चलने के बाद विवाद बढ़ गया।

किशोरी ने शादी का वादा पूरा करने की बात कही तो मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि जांच शुरू होने पर उसे और उसके पिता को धमकाया गया तथा बयान बदलने का दबाव बनाया गया। शुरुआत में सिपाही ने किशोरी को पहचानने से भी इंनकार किया, लेकिन बाद में दोनों के बीच परिचय और मेलजोल होने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर पहुंचा गंगा विलास क्रूज, 15 विदेशी पर्यटक सवार, 28 अक्टूबर को पहुंचेगा काशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।