Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाशिवरात्रि पर गाजीपुर में 1.25 करोड़ पार्थिव शिवलिंग का होगा रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्र के साथ शुरू होगा कार्यक्रम

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 04:24 PM (IST)

    गाजीपुर में महाशिवरात्रि पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक होगा। 10 से 12 फरवरी तक शिवभक्त 108 पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक करेंगे। हि ...और पढ़ें

    महाशिवरात्रि पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का होगा रुद्राभिषेक।

    महाशिवरात्रि पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का होगा रुद्राभिषेक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। बभनौली स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक बिछुड़ननाथ धाम पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग के महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी जाति-वर्ग, आयु वर्ग, महिला-पुरुष और युवाओं को यजमान बनने का अवसर प्रदान किया गया है।

    हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री ने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शिवभक्त अपने हाथों से 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर जलाभिषेक करेंगे।

    सभी श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। द्वारिका पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के विद्या अध्ययन स्थली इस धाम में विश्व कल्याणार्थ गंगा मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग का जलाभिषेक कार्यक्रम रखा गया है।

    नीलमणि शास्त्री ने बताया कि रुद्राभिषेक के दौरान प्रतिदिन देश के प्रसिद्ध महामंडलेश्वर, आचार्यगण और कथावाचकों का सत्संग होगा। अंतिम दिन 13 फरवरी शुक्रवार को सायं छह बजे से काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना की टीम द्वारा शिव-पार्वती विवाह और सीता स्वयंवर की आकर्षक लीला प्रस्तुत की जाएगी।

    कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक का उद्घाटन करेंगे।

    आयोजन में आचार्य सोमेश परसाई, महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानंद महाराज, कुमार स्वामी महाराज एवं कथावाचक राजन महाराज का आगमन हो रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र की महिलाएं श्रद्धा भाव से घर-घर अक्षत निमंत्रण वितरित कर रही हैं।