मलेशिया में कांस्य पदक जीतकर घर लौटे पीयूष का गाजीपुर में भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
पीयूष सिंह कुशवाहा ने मलेशिया में 18वीं क्लासिक इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। गाजीपुर लौटने पर यूसुफ ...और पढ़ें
-1784452309295_m.webp)
मलेशिया में कांस्य पदक जीतकर गाजीपुर लौटे पीयूष का हुआ भव्य स्वागत।
HighLights
पीयूष कुशवाहा ने मलेशिया में ताइक्वांडो में कांस्य जीता।
गाजीपुर के यूसुफपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ।
उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। मलेशिया में आयोजित 18वीं क्लासिक इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले क्षेत्र के ग्राम कादीपुर, बासुदेवपुर निवासी खिलाड़ी पीयूष सिंह कुशवाहा का रविवार को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही समर्थकों ने पीयूष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और भारत माता के जयघोष के साथ उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
लोगों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पीयूष ने न केवल गाजीपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। स्वागत समारोह का नेतृत्व ग्राम प्रधान बासुदेवपुर एवं प्रधान संघ कासिमाबाद के अध्यक्ष रणजीत सिंह धर्मेंद्र ने किया।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पीयूष ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे भविष्य में और बड़े मंचों पर देश के लिए स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल कर सकें।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से रमाकांत यादव, कालका यादव, रामदास गुप्ता, सदानंद कुशवाहा, उदय सिंह, मनोज राजभर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- UP T-20 लीग: कल होगी चौथे सीजन के टिकटों की लांचिंग, 100 से 10 हजार रुपये तक बिकेंगे मैचों के टिकट