Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:59 PM (IST)

    गाजीपुर पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रजनीश कुमार को पकड़कर अपहृत युवती ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने अपहरण के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में बरामद युवती को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वादी की सूचना दी पर युवती तथा आरोपी रजनीश कुमार सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास मौजूद हैं।

    सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मोहम्मद अतहर, कांस्टेबल आलोक वर्मा तथा महिला कांस्टेबल मृणालिनी मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि आरोपी रजनीश कुमार निवासी ग्राम सिधउत को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बरामद युवती को मेडिकल परीक्षण कराने के अस्पताल भेज दिया गया।
    प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है।

    अपहरण के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को कासिमाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भाईलाल, कांस्टेबल अजय कुमार मौर्य व कांस्टेबल आफताब आलम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कासिमाबाद चौराहे से वांछित अभिषेक चौहान निवासी ग्राम सिरसी, थाना मरदह को सुबह 6:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 'जि‍ला गाजीपुर' भी जंतर - मंतर की आंच से झुलसा, छात्रों सह‍ित कई संगठनों ने क‍िया धरना - प्रदर्शन