विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयर शो को लेकर गाजीपुर में अलर्ट, हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार रखी जा रही नजर

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर पुलिस ने वाराणसी में होने वाले एयर शो के मद्देनजर सैदपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। एसपी विनय कुमार ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. एसपी ने वाराणसी एयर शो के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची।

  2. सैदपुर कोतवाली में यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

  3. हिस्ट्रीशीटरों और लंबित विवेचनाओं पर दिए आवश्यक निर्देश।

जागरण संवाददाता,(गाजीपुर)। वाराणसी में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एयर शो के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रविवार को सैदपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा के साथ पहुंचे एसपी ने थाने की विभिन्न शाखाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एयर शो के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए संभावित रूट डायवर्जन और ट्रैफिक नियंत्रण की तैयारियों के क्रम में यह निरीक्षण किया गया।

एसपी ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, पुलिस बैरक, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना गृह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच करते हुए पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा की।

थाना स्तर पर गठित साइबर सेल एवं साइबर हेल्प डेस्क और जनसुनवाई डेस्क पर तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।

अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

महिला संबंधी अपराधों समेत अन्य आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- जमीन खरीदने वाले जल्द करा लें रजिस्ट्री: बदायूं में 15% तक बढ़ रहे सर्किल रेट, 2-4 दिनों में लागू होंगे नए दाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।