Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में तेज आंधी में बह गया 40 लाख से बना पीपापुल, अब सप्‍ताहभर बंद रहेगी आवाजाही

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:46 PM (IST)

    गाजीपुर में फिरोजपुर-बारा पीपापुल तेज आंधी में टूट गया, जिससे मुहम्मदाबाद, सेवराई, जमानियां और बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फिरोजपुर-बारा पीपापुल से मुहम्मदाबाद तहसील से सेवराई व जमानियां और बिहार के लिए आवाजाही

    2. पैसा बचाने के लिए ठेकेदार ने पीपे को जोड़ने वाले नट-बोल्ट की नहीं की मरम्मत, हो गया हादसा

    3. इस साल अक्टूबर की बजाय जनवरी में चालू हुआ था पीपापुल, जून में ही खोल देगा विभाग


     

    जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर)। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र से सेवराई व जमानियां और बिहार के लिए सुगम आवाजाही को फिरोजपुर- बारा (कारोवीर) के मध्य बना पीपापुल के 99 में से 88 पीपे बुधवार की शाम आई तेज आंधी में बहकर अलग हो गए। इससे गंगा पार आवागमन बंद हो गया है। गुरुवार को विभाग और ठेकेदार के लोगों ने मरम्मत कार्य शुरू की, लेकिन नाव की समस्या के कारण काम नहीं हो सका।

    गंगा के उत्तर फिरोजपुर बांड़ तथा गंगा के दक्षिण बारा गांव स्थित है। बारा गांव के मुहम्मद शाहिद खां उर्फ सोनू ,मु0 मकसूद खां,मु0 फय्याज खां,मु0मुनीर खां,मु0नसीर खां,मु0 राही मकसूद ,मु0 राशिद खां,मु0 इम्तियाज खां,मु0 मुमताज खां तथा मु0 नासिर खां सहित सैकड़ों किसानों का एक हजार एकड़ से अधिक खेत गंगा इसपार फिरोजपुर गांव के पास पड़ता है। अपने कृषि कार्य के लिए बारा गांव से किसानों को न केवल प्रतिदिन बल्कि दिन में कई बार गंगा पार कर आवागमन करना पड़ता है।

    इसके अलावा गंगा पार कर अपने सगे संबंधियों के यहां भी लोगों का आवागमन हुआ करता है। पीपापुल टूट जाने के कारण गंगा पार कर आवागमन करने के लिए एकमात्र नाव का ही सहारा रह गया है, जो काफी जोखिम भरा है। आवागमन में हो रही इस परेशानी की दृष्टिगत शासन की ओर से गंगापार आवागमन की सुविधा के लिए विगत लगभग चार वर्षों से फिरोजपुर - कारोवीर (बारा) के बीच नवंबर से जून तक के लिए पीपापुल बनाने का निर्णय लिया गया।

    लोक निर्माण विभाग की ओर से हर वर्ष नवंबर में पीपा पुल बनती रही है।इस वर्ष कुछ विलंब हुआ और पीपापुल से आवागमन दिसंबर में शुरू हुआ। शाहिद खां सोनू, आजाद खां,मुटुर बिंद , प्रेम यादव ,हरिकेश यादव , श्रीकान्त राम, मु0 असलम , अब्दुल बारी खां ,पप्पू यादव सहित अन्य लोगों ने आंधी में क्षतिग्रस्त हुए पीपापुल को शीघ्र ठीक कराकर आवागमन बहाल करने मांग की है। 

    खबरें और भी