'अचानक पेड़ से हेलमेट पर झपटा बंदर और उजड़ गया परिवार', गाजीपुर में सड़क हादसे में दो की मौत
गाजीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मनियां चट्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बंदर के हेलमेट पर कूदने ...और पढ़ें
-1794290803574_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गाजीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
बंदर के हेलमेट पर कूदने से बाइक अनियंत्रित होकर पलटी।
हादसे में पांच वर्षीय समीक्षा और कमलेश राम की मौत।
जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सोमवार को मनियां चट्टी के पास अनियंत्रित बाइक पलटने के कारण उस पर अपने बड़े पिता बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली निवासी कमलेश राम के साथ बैठी समीक्षा(5) पुत्री विमलेश राम की घटनास्थल पर ही मौत ह़ो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल कमलेश राम की मौत जिला मेडिकल कालेज चिकित्सालय में उपचार के दौरान हो गई।
इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेने के साथ मौके पर ही मृत बच्ची समीक्षा और जिला मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत कमलेश राम के शव को विधिक कार्रवाई करते हुए मर्चरी हाउस भेजवा दिया। भरौली निवासी कमलेश राम अपनी भतीजी समीक्षा (5)पुत्री विमलेश राम को बाइक पर बैठाकर भांवरकोल की ओर से अपने गांव भरौली जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक मनिया मिर्जाबाद चट्टी पर पहुंची, कि अचानक पेड़ पर से एक बंदर बाइक चला रहे कमलेश राम के हेलमेट पर कूद गया, बंदर के कूदते ही कमलेश राम की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई।
चार पहिया वाहन की चपेट में आने से समीक्षा की गर्दन और सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर रूप से चोट लगने के कारण समीक्षा (5) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे कमलेश राम भी गंभीर रूप से चोटिल हो गये। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई करते हुए समीक्षा के शव को मर्चरी हाउस भेजवा दिया।
मृत बच्ची समीक्षा के बड़े पिता चोटिल कमलेश राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्दाबाद भेजवाए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान कमलेश राम ने भी दम तोड़ दिया पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और चार पहिया दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही चार पहिया वाहन स्वामी/चालक बिहार के आरा के परनौर निवासी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया। मृत बच्ची समीक्षा के पिता और कमलेश के छोटे भाई विमलेश ने तहरीर में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है ।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने विमलेश राम की पुत्री समीक्षा और कमलेश राम की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों को मर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है । सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची समीक्षा के पिता और स्वर्गीय कमलेश राम के छोटे भाई विमलेश राम की तहरीर पर वाहन और वाहन स्वामी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।