गाजीपुर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विद्यालय में खुली प्रेरणा कैंटीन, बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
गाजीपुर के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेरणा कैंटीन शुरू की गई है, जिससे बच्चों को स्कूल परिसर में ही आवश्यक खाद्य सामग ...और पढ़ें

सैदपुर के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में महिला सहायता समूह से खुला प्रेरणा कैंटीन।
HighLights
प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में स्वयं सहायता समूह ने प्रेरणा कैंटीन खोली।
बच्चों को स्कूल में सुरक्षित भोजन, उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि।
स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला, अन्य स्कूलों में भी लागू होगी।
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर)। प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बच्चों के लिए एक कैंटीन संचालित की जा रही है। इस पहल से स्थानीय महिला प्रीति गुप्ता को रोजगार का अवसर मिला है, वहीं विद्यालय परिसर में ही आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध होने से बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ता। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ विद्यालय में उनकी उपस्थिति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की संचालिका प्रीति गुप्ता ने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि कैंटीन के ऊपर टीन शेड का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में भी कैंटीन का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
इस पर उप जिलाधिकारी ने शीघ्र ही टीन शेड के निर्माण की व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।प्रशासन का प्रयास है कि इस मॉडल को अन्य विद्यालयों में भी लागू किया जाए।
इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य प्राथमिक विद्यालयों में भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कैंटीन संचालित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय, अरुण कुमार पांडेय आदि थे।