वाराणसी परीक्षा देने जा रही महिला के साथ ट्रेन में चोरी, बैग काटकर लूटे मोबाइल और टिकट
वाराणसी परीक्षा देने जा रही गीतांजलि शर्मा का मोबाइल फोन और टिकट ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर एक उचक्के ने ब्लेड से उनका बैग क ...और पढ़ें

परीक्षा देने जा रही महिला के साथ ट्रेन में चोरी।
HighLights
महिला का मोबाइल और टिकट ट्रेन में चोरी।
दुल्लहपुर स्टेशन पर ब्लेड से बैग काटकर वारदात।
स्टेशन पर बढ़ रही चोरी की घटनाएं, जीआरपी मौजूद।
जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई गीतांजलि शर्मा का ट्रेन में चढ़ते समय उचक्के ने बैग काटकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। ट्रेन में चढ़ने के बाद किसी को फोन मिलाने के लिए जब पीड़िता ने मोबाइल निकालना चाहा तो कटा हुआ बैग देखकर सकते में पड़ गई।
मरदह थाना की लहुरापुर निवासी गीतांजलि शर्मा रविवार को अपने पति रामनिवास शर्मा के साथ एलटी ग्रेड की परीक्षा देने वाराणसी जा रही थी।
दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने उनका बैग ब्लेड से काटकर उसने रखा मोबाइल फोन तथा टिकट लेकर फरार हो गया।
एक सप्ताह पूर्व भी विशाल जायसवाल का मोबाइल फोन ट्रेन से उतरते समय किसी ने चोरी कर लिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही है।
स्टेशन पर जीआरपी चौकी भी स्थापित की गई है लेकिन आए दिन स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पीड़िता ने घटना की तहरीर दी है।