विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghazipur Triple Murder: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, माता-पिता व बेटे की नृशंस हत्या

Published: Mon, 08 Jul 2024 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2024 08:10 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार रात को ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक ही परिवार ...और पढ़ें

गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी (फोटो- जागरण)
गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. माता-पिता व बेटे की नृशंस हत्या
  2. घर से बाहर होने के कारण बच गया छोटा बेटा
  3. छोटे बेटे से पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग की तरफ शक की सुई

जागरण संवादताता, गाजीपुर। कुसम्ही कला गांव में रविवार की रात एक ही परिवार के माता-पिता व बड़े बेटे की नृशंस तरीके से गला काटकर हत्या कर दी गई। संजोग अच्छा रहा कि रात में छोटा बेटा घर से बाहर होने के कारण बच गया।

ट्रिपल मर्डर के पीछे छोटे बेटे का पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

तीन लोगों की गला रेतकर हत्या

रविवार की रात गांव निवासी मुंशी बिंद व उनकी पत्नी देवती बिंद झोपड़ी में सो रहे थे, जबकि बड़ा बेटा रामअशीष बरामदे में सो रहा था। बदमाशों ने रात में तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी। छोटा बेटा आशीष पड़ोस में तिलकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम देखने गया था। वह लौटा तो पिता- मा व भाई की हत्या देख चिल्ला पड़ा। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर जांच की। बताया जा रहा है कि छोटा बेटा नाबालिग है, उसका पड़ोस की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में तय हुआ कि दोनों परिवार आपने अपने बच्चों को संभालेंगे। दोनों को मिलने नहीं देंगे। इसके बाद भी मिलना जारी रहा। अंदेशा है कि हत्या इसी वजह से हुई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: बिजली विभाग शुरू करने जा रहा नया अभियान, चोरी-मीटर खराबी जैसी समस्याओं से मिलेगा निजात; घर-घर होगा सर्वे

इसे भी पढ़ें: पल्लवी पटेल ने एक बार फिर पिता सोनेलाल पटेल की मौत की CBI जांच की उठाई मांग, सरकार से पूछा ये सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।