जमानियां में बाइक मैकेनिक की हत्या का खुलासा, विवाहिता से प्रेम प्रसंग में हुई थी वारदात
जमानियां में बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद की प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गि ...और पढ़ें

HighLights
बाइक मैकेनिक विजय की प्रेम प्रसंग में हत्या हुई थी।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और मोबाइल बरामद।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सब्बलपुर कलां गांव अपने ननिहाल में रह रहे बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद (25) की प्रेम प्रसंग में हुई नृशंस हत्या का राजफाश पुलिस ने कर दिया।
पुलिस ने हत्या में शामिल भाई विशाल व हरपुर निवासी अंश सिंह उर्फ दारा यादव व एक नाबालिग को भैदपुर से बहादुरपुर जाने वाली नहर सड़क के पास से मंगलवार की रात पकड़ा।
इनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, एक बाइक, खून से सना दो शर्ट खूनालूद, एक मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों हत्यारोपी भाइयों को न्यायालय में पेश किया जहां से वह जेल गए। हालांकि एक आरोपित भाई विक्रांत फरार चल रहा है।
यह है पूरा मामला
बीते शनिवार की रात सब्बलपुर कलां गांव अपने ननिहाल में रहे रहे कसेरा पोखरा निवासी बाइक मैकेनिक विजय बिंद की हत्या कर दी हुई थी। हत्यारोपियों ने विजय के गर्दन पर पांच बार वार किया था, जिसमें एक चाकू गर्दन में फंस गया था।
विजय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने परमेश्वरपुर निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। इस दौरान हत्या में चार आरोपियों का नाम प्रकाश में आया, जिसमें से भाई विक्रांत व उसका सहयोगी अंश व एक नाबालिग की गिरफ्तारी हुई है।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि पूछताछ में भाई विक्रांत ने बताया कि बहन से प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर विजय की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों में विवाद चल रहा था।
इस कारण बाइक मिस्त्री ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव, मुख्य आरक्षी,दीपक मिश्रा अनूप सिंह, सूरज कुमार आरक्षी धीरज गुप्ता, अनूप राय अन्य रहे।
पुलिस ने हत्यारोपितों को मीडिया से रखा दूर
पुलिस ने हत्यारोपितों को मीडिया से दूर रखा है। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना दी। मीडिया कर्मियों ने घटना की सच्चाई जानने के लिए आरोपितों से बात करने का प्रयास किया तो पुलिस ने दूर रखा और प्रभारी निरीक्षक ने कोर्ट में लेकर जाकर पेश कर दिया। घटना के पर्दाफाश को लेकर लोगों की जुबान पर अलग-अलग चर्चा है।