Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनियंत्रित ट्रेलर के कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने NH-124C किया जाम

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 07:58 PM (IST)

    गाजीपुर में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने चारा ले जा रही महिला इंदु देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-124C जाम कर ...और पढ़ें

    महिला की मौत पर लोगों ने जाम किया एनएच-124सी।

    महिला की मौत पर लोगों ने जाम किया एनएच-124सी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली के भदौरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पशुओं को चारा देने जा रही महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-124सी को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जमानियां सीओ व तहसीलदार के समझाबुझा कर किसी तरह तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विकास कुमार की 25 वर्षीय पत्नी इंदु देवी प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही थीं। सड़क के किनारे ही उसका घर है।

    इसी दौरान गाजीपुर से गहमर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एकदम किनारे आ गया और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दरवाजे के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    73882900

    घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर वाहन में ही बंधक बना लिया। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।

    बाद में सीओ जमानियां अनिल कुमार और तहसीलदार सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराने के लिए लोगों को समझाने में जुटे रहे और करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।

    ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर ट्रेलर चालक अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी एक युवक ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था और वह वाराणसी के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

    ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मांग के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इधर इंदु की मौत के बाद उसके पति विकास कुमार सहित अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।