Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, किचन में लगा रहा था बल्ब

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    गाजीपुर के दुल्लहपुर में बिजली का बल्ब लगाते समय 18 वर्षीय अनीश राजभर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना चकमकपुर की राजभर बस्ती में हुई, जिससे परिवार ...और पढ़ें

    बल्ब लगाते समय करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

    बल्ब लगाते समय करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

    HighLights

    1. दुल्लहपुर में बल्ब लगाते समय युवक की मौत।

    2. 18 वर्षीय अनीश राजभर करंट की चपेट में आया।

    3. चकमकपुर राजभर बस्ती में हुई हृदय विदारक घटना।

    जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। चकमकपुर (धामुपुर) राजभर बस्ती मे बुधवार की रात बिजली का बल्ब लगाते समय तार कटा होने के चलते करेंट की जद मे आने से अनीश राजभर (18) की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनीस के घर के बगल में ही कच्चे कमरे में किचन था, जिसमें सुबह से ही लाइट खराब थी। मां दिन में बनाने को कहा तो बेटे ने कहा कि शाम को बना देंगे रात में वह मोबाइल का टॉर्च जलाकर मोबाइल फोन मुंह में दबाकर वह होल्डर खोल रहा था।

    इस दौरान तार काटा होने के चलते हुए करंट की जद में आ गया। जिस समय वह होल्डर खोल रहा था उस समय घर पर कोई नहीं था मां नया होल्डर लेने गई थी। इसी बीच एक बार अनीस की तेज आवाज आई घर के बगल का एक युवक दौड़कर पहुंचा तो दूसरे घर में लगा प्लग निकाल कर अलग कर दिया।

    जब कुछ देर बाद मां पहुंची तो देखा कि बेटा जमीन पर गिरा हुआ है शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा तार हटाकर अनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले गए। जहां से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। संयोग ठीक था कि युवक ने पहले ही तार निकाल दिया था वर्ना मां भी करेंट की जद में आ जाती।

    मौत की खबर से परिवार मे कोहराम मच गया। मां मंजू देवी और पिता राजेश राजभर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
    मृतक अनीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था जो पुणे में रहकर मजदूरी का कार्य करता था पिता घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी संभालते थे। वहीं एक भाई अभी छोटा है।

    खबरें और भी

    अचानक कमाऊ पुत्र के मौत होने से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं सांत्वना देने के लिए मृतक के घर पर पहुंच गई। वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई नहीं। शव का पोस्टमार्टम परीक्षण भी नहीं कराया गया। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 13 साल की बच्ची की मौत; 15 घायल