गाजीपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
गाजीपुर के वीरपुर में पुरानी रंजिश के चलते अजय यादव की लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान मृतक अजय यादव की स्वजन से बात करते एस पी (आर ए)अतुल कुमार सोनकर साथ में हैं सीओ सुधाकर पांडेय व एस ओ संतोष कुमार राय और मृतक अजय यादव की फाइल फोटो
HighLights
गाजीपुर के वीरपुर में अजय यादव की निर्मम हत्या।
लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट।
पुलिस ने पुरानी रंजिश का मामला बताया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के वीरपुर निवासी अजय यादव उर्फ लंगा (20) को अपने डेरा पर जाते समय रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें लाठी डंडे और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अजय यादव अपने दो भाइयों में बड़ा था।
छोटा भाई नीतीश यादव प्राइवेट नौकरी कर परिवार की मदद करता है जबकि अजय यादव घर पर रहकर अपने पिता के पशुपालन एवं कृषि कार्य में हाथ बटाता था। बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 9:00 बजे अजय अपने डेरा पर स्वजन के लिए खाना और मवेशियों के लिए डिब्बे में घर से जूठन आदि लेकर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह नहर से कुछ दूर पूरब रामजी शर्मा के डेरा के पास पहुंचा कि पहले से वहां मौजूद 10-12 की संख्या में युवक उसे घेर डंडे व चाकू से गोद गोद कर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया।

परिवार में छाया मातम
अजय जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही स्वजन और पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजय को पीएचसी वीरपुर के बाद सीएचसी मुहम्मदाबाद तथा मुहम्मदाबाद से रेफर होने के बाद अजय यादव को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अजय यादव को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। माता मीरा देवी , पिता श्रीकांत यादव तथा बहन बबली सहित अन्यों का रोते रोते बुरा हाल था। शांति व्यवस्था के लिए कुछ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय घटनास्थल निरीक्षण किया और स्वजन से घटना के विषय में जानकारी लेने के साथ ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
खबरें और भी
एडीशनल एसपी (आरए) श्री सोनकर ने कहा कि प्रथम दृश्य मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी कहा इस मामले में जो भी दोषी होगा बक्सा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना हू प्रभावशाली क्यों न हो।
अजय यादव से कुछ युवाओं की पुरानी थी रंजिश
इस घटना के पहले भी कुछ लोगों से अजय यादव से रंजिश थी। लगभग एक वर्ष पहले आई बारात में नाच देखने के लिए आगे बैठने को लेकर अजय और कुछ युवकों के बीच कहासुनी तथा हाथापाई भी हो गई थी। उसके कुछ महीनों बाद अक्टूबर 2025 में भी घर से मवेशियों को जूठन लेकर डेरा पर जाते समय ही नहर पुलिया के पास ही मारपीट कर घायल कर दिया था, इस मामले में कुछ लोगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया गया था।