Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 962 करोड़ की लागत से बनेगी 54 KM लंबी तीसरी लाइन, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

    Updated: Wed, 20 May 2026 04:07 PM (IST)

    दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन पर ट्रेनों के परिचालन में सुधार के लिए ₹962 करोड़ की किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

    किउल- झाझा तीसरी लाइन परियोजना को मिला 962 करोड़

    किउल- झाझा तीसरी लाइन परियोजना को मिला 962 करोड़

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन पर ट्रेनों के परिचालन में सुधार और निर्बाध रेल परिवहन को लेकर रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत वाली किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना (54 किलोमीटर) को स्वीकृति दे दी है।

    अभी तक मुख्य रेल मार्ग पर अप व डाउन में दो लाइनें हैं। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन के किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेनों के परिचालन में सुधार के आसार भी दिखने लगेंगे।

    मुख्य रेल खंड पर यात्री ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों का भी परिचालन दोहरी लाइन पर है। इससे मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में अवरोध पैदा होता है। इस रेल खंड पर अत्यधिक ट्रेनों की संख्या भी है। ऐसे में ट्रेनों को लूप में खड़ा कर मेल व सुपरफास्ट ट्रेनों को निकाला जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर भगवान भरोसे हो गया है।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

    हालांकि तीसरी लाइन बनने से ट्रेनों के परिचालन में भारी सुधार होगा साथ ही निर्बाध परिचालन यात्री हित में होगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से कहा गया है कि किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना से हावड़ा-दिल्ली कारिडोर पर परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और रेल सेवाओं की समयबद्धता तथा परिचालन की सामर्थ्य में सुधार होगा।

    उन्होंने कहा कि अतिरिक्त रेल लाइन से सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों की सुचारू रूप से आवाजाही सुनिश्चित होगी और इसके साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास और व्यापारिक संपर्क में सहायता मिलेगी। अभी किउल और झाझा के बीच मौजूदा दोहरी लाइन के खंड का अपनी अधिकतम क्षमता से भी ज्यादा उपयोग हो रहा है, जबकि आने वाले वर्षों में इस कॉरिडोर पर यातायात की मांग और बढ़ने की आशा है।

    जिसके लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के विस्तार की आवश्यकता होगी। प्रस्तावित 54 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन परियोजना से इस लाइन की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, भीड़ कम होगी तथा सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी।

    इस परियोजना से पटना और कोलकाता के बीच संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही, इससे उत्तरी और पूर्वी भारत के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों के बीच माल ढुलाई भी सुगम होगी।

    जनपद में 32 किमी मुख्य रेल मार्ग का क्षेत्र

    दिल्ली-हाड़वा मुख्य रेल मार्ग की 32 किमी लाइन जनपद से होकर गुजरती है। जमानियां से बारा हाल्ट तक जिले का क्षेत्र है। इस मुख्य रेल मार्ग पर जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर, बारा, करहिया हाल्ट, उसिया हाल्ट व स्टेशन हैं। इस तीसरी लाइन के बनने से जिले के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! नीलांचल एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों का बदलेगा रूट, देंखे पूरी लिस्ट