Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मगध एक्सप्रेस से 60.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, गाजीपुर से चार तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:23 PM (GMT+05:30)

    रेलवे सुरक्षा बल ने दिलदारनगर में मगध एक्सप्रेस से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60.360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे वे उत्त ...और पढ़ें

    मगध एक्सप्रेस से 60.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

    मगध एक्सप्रेस से 60.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

    HighLights

    1. आरपीएफ ने मगध एक्सप्रेस से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

    2. ऑपरेशन सतर्क के तहत 60.360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

    3. गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश से बिहार शराब ले जा रहे थे।

    जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत शुक्रवार को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी 20802 मगध एक्सप्रेस से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 60.360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

    निरीक्षक प्रभारी संजीव कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक ऋषिकेश राय शर्मा व आरक्षी अनिल कुमार भारती की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ट्रेन की सामान्य बोगी में चार युवक पिट्ठू बैग व झोले के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले।

    पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने जा रहे थे। आरपीएफ ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण ट्रेन में शराब ले जाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। बरामद शराब को जब्त कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।

    गिरफ्तार तस्करों बिहार के बक्सर जनपद के मुसाफिरगंज निवासी राजनाथ गोड़ के पास से 17.280 लीटर, वैशाली के मोहनपुर निवासी बिहू कुमार के पास से 13.200 लीटर, पटना के बख्तियाारपुर निवासी शुभम कुमार 10.620 लीटर, पटना रसनपुर निवासी विशाल कुमार के पास से 19.260 लीटर शराब बरामद हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में 11 अगस्त से फिर शुरू होगा ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 2.0, जांचेंगे स्कूली वाहनों का फिटनेस