विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस; चार की मौत

Published: Tue, 11 Jun 2024 07:44 AM (IST)

बरेसर के मुसेपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह खड़े हाइवा (ट्रक) में श्रद्धालुओं से भरी बस घूस ...और पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस; चार की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस; चार की मौत

संवाद सहयोगी, गाजीपुर। बरेसर के मुसेपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह खड़े हाइवा (ट्रक) में श्रद्धालुओं से भरी बस घूस गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 22 लोग घायल हो गए। जिनका राजकीय मेडिकल के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन करके वापस अपने घर बिहार के भोजापुर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

बिहार के भोजापुर जनपद के करथ, हसनपुर बाजार से करीब 36 लोग अयोध्या दर्शन करने गए थे। यहां से दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुसेपुर के पास एक ट्रेलर खाई में गिरा पड़ा था। जिसे देखकर लखनऊ से आ रहा एक हाइवा चालक अपने वाहन को खड़ा कर दिया। इसके पीछे ही श्रद्धालुओं से भरी बस आ रही थी। मुसेपुर के पास अचानक चालक को झपकी आ गई और वह हाइवा में घुस गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस चालक बिहार के भोजापुर जनपद के तारारी थाना के करथ निवासी राम निवास की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 36 यात्री थे। चीख-पुकार सुनकर भारीं संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। कासिमाबाद व बरेसर थाने की पुलिस व यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पीएचसी बाराचवर तथा जनपद मऊ ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में 21 व्यक्तियों के इलाज के दौरान भोजपुर के तारारी थाना के करथ निवासी कमला देवी व अभई थाना के हसन बाजार निवासी सेना का जवान विनोद सिंह की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत देखकर 11 लोगों को मऊ रेफर कर दिया गया। मऊ में हसन बाजार की सुनीता सिंह उर्फ सन्ध्या की भी मौत हो गई। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: फिर मुरझाया कमल, अफजाल ने बनाया दूसरी बार जीत का रिकार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।