यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजभर की फिर फिसली जुबान, भाजपा पर ही कर दी टिप्पणी- अभी चरम पर हैं उन्हें भी डाउन होना है
कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लंका मैदान में एक रैली में तीखे तेवर दिखाए। कांग्रेस बसपा और सपा को कमजोर बताया और भा ...और पढ़ें

HighLights
- सपा के खिलाफ रहे मुखर, बोले हर दुष्कर्म कांड में आ रहा सपा का नाम
- लंका मैदान में शोषित, वंचित समाज जोड़ो महारैली को कर रहे थे संबोधित
संवाद सहयोगी, गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने बड़बोलेपन से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लंका मैदान में आयोजित शोषित, वंचित समाज जाेड़ो रैली में बोलते-बोलते उन्होंने अपने सहयोगी दल भाजपा को भी आड़े हाथों ले लिया।
राजभर ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा पीटी हुई है। हम जिसके साथ हैं, उसे आप सभी जानते हैं, बताने की जरूरत नहीं है, समझदार हैं। वह अभी चरम पर हैं उन्हें भी डाउन होना है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का खूब बखान किया।
वहीं, सपा के खिलाफ काफी मुखर रहे। कहा कि आज मेरे से अगर सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वह समाजवादी पार्टी है। पीडीए का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी दुष्कर्म कांड हो रहा, उसमें सपा का नाम आ रहा है। कहा कि उपचुनाव में वह एनडीए के साथ हैं, उनका कोई प्रत्याशी नहीं होगा। जो भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं। वह 20 साल तक डमरू बजाएं।
लंका मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने पिछली बार की तरह इस बार भी सुभासपा को दो-दो विधायक दिया। विरोधी पार्टी के लोग बहुत बोली बाेलते थे, लेकिन आज हमने विरोधियों के जुबान पर लगाम लगा दिया है।