Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, कंटेनर की टक्कर से पेट्रोलिंग कर्मी की मौत

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:54 PM (IST)

    तेज रफ्तार कंटेनर ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक पवन कुमार कुशवाहा परिव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तेज रफ्तार कंटेनर ने पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मारी।

    2. पेट्रोलिंग कर्मी पवन कुमार कुशवाहा की मौके पर मौत।

    3. आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वाहन जब्त।

    जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। हैदरिया से लखनऊ जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गश्त के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़े पेट्रोलिंग वाहन में टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन से उतर रहे कर्मचारी की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। संयोग अच्छा रहा कि गश्ती वाहन में सवार चार लोग पहले ही उतर गए थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता है।

    मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव निवासी पवन कुमार कुशवाहा (35) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा संख्या-12 रापपुर-बाघपुर पर कोरल-शिवा कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की गश्ती (पेट्रोलिंग) टीम में कार्यरत थे। मंगलवार-बुधवार रात करीब एक बजे वह किलोमीटर संख्या 310.12 (लेफ्ट हैंड साइड) बुढ़नपुर गांव के पास गश्त के दौरान पीली पट्टी के भीतर वाहन खड़ा कर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से पेट्रोलिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि गश्ती वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। पवन कुमार उछलकर दूर जा गिरे और वाहन उनके ऊपर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची ओरिएंटल कंपनी की एंबुलेंस से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल मऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई दिनेश सिंह कुशवाहा ने थाना कासिमाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कंटेनर चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी दसईपुर, पोस्ट टिकरिया भदांव, थाना पीपरपुर, जनपद सुल्तानपुर ने तेज गति, लापरवाही और नींद की झपकी में वाहन चलाते हुए हादसा किया।

    पवन कुमार कुशवाहा पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी कुशवाहा, सात वर्षीय पुत्र आदित्य कुशवाहा, चार वर्षीय पुत्री आदिति कुशवाहा तथा मां बदामी देवी हैं। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन का कहना है कि पवन की असमय मौत से पूरे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की कोरल कंपनी से पैसे बचाने के लिए आरपीआइ पवन कुशवाहा से वाहन चलवाने का कार्य कराया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपित कंटेनर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।