Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवतीपुर को मिला 35 लाख का CM पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, गांव के विकास को मिलेगी गति

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:06 PM (IST)

    रेवतीपुर ग्राम पंचायत को सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसमें 35 लाख रुपये की राशि मिली। यह राशि गांव के विकास कार्यों को ग ...और पढ़ें

    रेवतीपुर को मिला 35 लाख का CM पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार।

    रेवतीपुर को मिला 35 लाख का CM पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवतीपुर(गाजीपुर)। स्थानीय ग्राम पंचायत को सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है। पंचायत को शनिवार को 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि गांव के विकास कार्यों को और गति प्रदान करेगी।

    रेवतीपुर पंचायत ने पिछले कुछ वर्षों में योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से एक मिसाल कायम की है। गांव में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए गए हैं।

    हर गली-मोहल्ले तक योजनाएं पहुंचाई गई है। पंचायत ने गांव में दो आउटडोर फुटबाल मैदान, व्यायामशाला, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, वालीबाल कोर्ट और फव्वारे जैसी सुविधाएं विकसित की हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

    ग्राम प्रधान राकेश राय के नेतृत्व में पंचायत ने विकास की मजबूत नींव रखी है। पारदर्शिता, जनभागीदारी और समयबद्ध क्रियान्वयन ने रेवतीपुर को यह गौरव दिलाया है।

    प्रधान ने बताया कि इस कार्यकाल में अब तक करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। अब तक छह बरात घरों का निर्माण कराया जा चुका है। इन सुविधाओं ने न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है।

    ग्राम प्रधान राकेश राय ने बताया कि उनका लक्ष्य रेवतीपुर को प्रदेश का एक आदर्श और माडल पंचायत बनाना है। पंचायत सचिव दीपक यादव ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम बताया। यह ग्राम पंचायत अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

    खबरें और भी

    गांव के 7 किलोमीटर लंबे रिंग रोड पर जगमगातीं 250 स्ट्रीट लाइटें, शहर पीछे

    रेवतीपुर ग्राम पंचायत ऐसी पंचायत हैं, जहां सात किमी लंबे रिंग रोड पर करीब 250 स्ट्रीट लाइटें जलतीं हैं। इतनी लाइटें शायद शहर में नहीं जलती हैं। बच्चों के लिए खेल मैदान, जलभराव निस्तारण के लिए रेन वाटर हार्वेटिंग, घर घर कूड़ा उठान आदि में पंचायत ने काफी काम किए हैं।

    • 70 हजार की आबादी व 26 हजार मतदाता।
    • 250 स्ट्रीट लाइटें।
    • 17 मौजा व 15 वार्ड।
    • 35 किमी लंबी कुल गलियां।
    • सात किमी लंबा रिंग रोड।