विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ मेदांता के ICU में भर्ती

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:17 PM (IST)

गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत।

सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत।

HighLights

  1. सपा सांसद अफजाल अंसारी लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती।

  2. पैंक्रियास में सूजन और हल्का पीलिया पाया गया।

  3. लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। जहां मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।

सपा सांसद अफजाल अंसारी दो तीन दिनों से बुखार व जुकाम से पीड़ित थे। शुक्रवार की शाम को उन्हें पेट में गैस होने के साथ उल्टियां होने लगीं। साथ ही उन्हें बेचैनी के साथ पसीना आने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराए।

हालत में सुधार न होने पर उन्हें एंबुलेस से ऑक्सीजन सपोर्ट पर लखनऊ ले जाकर मेदांता में गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके साथ विधायक सुहैब मन्नू अंसारी,चचेरे भाई मंसूर अंसारी लखनऊ में हैं।

सांसद अफजाल अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी ने बताया कि अफजाल अंसारी को पेट में तेज दर्द व उल्टी होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया। मेदांता हॉस्पिटल में जांच में पता चला कि उनके पैंक्रियास (अग्न्याशय) में सूजन है। उन्हें हल्का पीलिया भी है। फिलहाल उन्हें आइसीयू में रखा गया है।

बताया कि अफजाल लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार सुबह गले में खराश, सर्दी की समस्या थी। इस बीच, घी और गुड़ का घरेलू नुस्खा अपना लिया। अचानक उल्टियां होने लगीं।

यह भी पढ़ें- भाजपा किसी की सगी नहीं, हम अग्रवाल समाज के साथ: अखिलेश यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।