Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान को मिला सम्मान, यूपी के इस जिले में सूर्यकुमार के नाम से खुलेगी क्रिकेट एकेडमी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    गाजीपुर के इशोपुर में रामकरन शिक्षण संस्थान ने सूर्यकुमार यादव के नाम पर क्रिकेट एकेडमी के लिए अपना खेल मैदान देने का प्रस्ताव रखा है। टी-20 विश्व कप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। इशोपुर के रामकरन शिक्षण संस्थान के अधीन स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के नाम से क्रिकेट एकेडमी का प्रशिक्षण शिविर चलेगा। भारतीय टीम के टी ट्वेंटी क्रिकेट का विश्वकप जीतने के बाद जनसामान्य व जिला प्रशासन कप्तान सूर्यकुमार यादव को सम्मानित कर रहा है।

    सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट एकेडमी संचालन के लिए रामकरन शिक्षण संस्थान ने सार्थक पहल की है। रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी इशोपुर के निदेशक आशीष यादव ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड से मिलकर क्रिकेट एकेडमी संचालन के लिए अपने खेल मैदान को सहर्ष देने का प्रस्ताव रखा है।

    73759913

    सूर्यकुमार यादव के चाचा राजकपूर के साथ आशीष यादव ने जिला प्रशासन से क्रिकेट एकेडमी चलाने के लिए अन्य सहयोग की मांग की है। आशीष यादव ने बताया कि रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी में एथलेटिक्स के साथ कुश्ती प्रशिक्षण का कार्य होता है।

    इस मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल संबंधी प्रशिक्षण कार्य किया जाना गौरव की बात होगी। क्रिकेट एकेडमी संचालन से जिले का नाम रोशन होगा। चाचा राजकपूर ने कहा कि सरकारी सुविधाओं के अलावा सूर्यकुमार की ओर से भी एकेडमी को कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    खबरें और भी

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर ने कहा कि जनपद के गौरव सूर्यकुमार यादव के एकेडमी सहित गांव को कई सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। क्रिकेट एकेडमी का प्रस्ताव बनाकर जल्द ही जिला मुख्यालय प्रेषित कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में 30 हजार सिलिंडर का स्टाक, एजेंसियों पर सीमित सप्लाई, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, सरकारी दावा है क‍ि एजेंसियों पर पर्याप्त भंडार