विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में कस्तूरबा विद्यालय से निकलीं दो छात्राएं, वाराणसी कैंट स्टेशन से हुईं बरामद

By Suryakant TripathiEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 12:16 PM (IST)

गाजीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से लापता हुईं कक्षा आठ की दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने वाराणसी ...और पढ़ें

गाजीपुर की लापता छात्राएं वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिलीं, पुलिस कर रही पूछताछ।

गाजीपुर की लापता छात्राएं वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिलीं, पुलिस कर रही पूछताछ।

HighLights

  1. गाजीपुर के कस्तूरबा विद्यालय से दो छात्राएं लापता हुईं।

  2. पुलिस ने उन्हें वाराणसी कैंट स्टेशन से बरामद किया।

  3. छात्राएं घूमने के लिए विद्यालय से बाहर निकली थीं।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा विशुनपुर छावनी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार शाम लापता हुईं कक्षा आठ की दोनों नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने वाराणसी कैंट स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों सहेली  साथ घूमने के लिए विद्यालय से बाहर निकली थीं।

सोमवार शाम करीब 4:50 बजे दोनों विद्यालय का गेट खोलकर बाहर निकल गई थीं। करीब 5:30 बजे कक्षा में हिंदी की प्रश्नोत्तरी के दौरान उनकी अनुपस्थिति का पता चला। विद्यालय प्रशासन ने आसपास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर स्वजन को सूचना दी गई। विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू की थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर उनकी खोजबीन तेज कर दी। इसी क्रम में दोनों को वाराणसी कैंट स्टेशन से बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर विद्यालय से बाहर जाने और वाराणसी पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवकांत मिश्रा कर रहे हैं।